वेव्स के मालिक के घर चोरी मामले में नौकर गिरफ्तार।

रामगढ।शहर के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट वेव्स रेस्टोरेंट के मालिक संजीव कुमार चड्ढा के आवास में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया. पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि वेव्स में काम करने वाला कर्मचारी आकाश धनक ने संजीव के घर के अलमीरा को तोड़कर नगद करीब 20 लाख रुपए एवं सोने, चांदी, हीरे के जेवरात की चोरी कर घटना को अंजाम दिया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस संबंध में रामगढ़ थाना में प्राथमकी दर्ज की गई थी. रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर विभाग के तकनीकी सेल और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कार्रवाई करते हुए आगे बढ़ी. सीसीटीवी फुटेज देखकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आकाश धनक को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आकाश के घर से 14 लाख 31,120 रुपया एवं जेवरात बरामद किया है. पुलिस गिरफ्तार आकाश को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

About Author

error: Content is protected !!