धनबाद- 2 अक्टूबर 2020 गांधी जयंती को ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स टीम के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल एवं ह्यूमैनिटी टीम के सदस्यों ने धनबाद के ब्लड बेंको में रक्त की कमी एवं ज़रूरत मंदो का ख़याल रखते हुए हर महीने के 2 तारीख को 2 यूनिट ब्लड डोनेट करने का संकल्प का लगातार पहल करते हुए आज 2 दिसंबर 2024 को 2 यूनिट रक्तदान सजेएस ब्लड सेंटर, धनबाद में ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स टीम के सक्रिय सदस्य शिक्षिका निशा कुमारी एवं शाहिल अंसारी के साथ पहुँच कर मुहिम को सफल बनाते हुए 2 यूनिट रक्तदान-महादान किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जहाँ सजेएस ब्लड सेंटर के प्रभारी सुदीप पांडेय ने दोनों डोनर को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित कर रक्तदान के प्रति लोगो को जागरूक करने का अपील किया।
मोके पर ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स टीम के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल, सक्रिय सदस्य विकास कुमार गुप्ता, ब्लड बैंक प्रभारी सुदीप पांडेय, टेक्नीशियन मनजीत कुमार एवं अन्य मौजूद थे।
ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स के अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल ने कहा मुहिम आगे भी जारी रहेगा।