अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में बड़ी चूक, ग्रेटर कैलाश में हुआ हमला

नई दिल्ली :दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केजरीवाल इन दिनों रोजाना पद यात्रा कर रहे हैं। इस कड़ी में वह आज ग्रेटर कैलाश में पदयात्रा कर रहे थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजन पर शनिवार को ग्रेटर कैलाश इलाके में हमला हुआ है। हालांकि उन्हें चोट नहीं आई है। हमलावर ने उनके ऊपर कुछ तरल पदार्थ फेंक दिया। इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को फौरन पकड़ लिया।
35 दिनों में तीसरा हमला
आप ने कहा कि यह बीते 35 तीन में तीसरा हमला है। इससे पहले 25 अक्तूबर को विकासपुरी, 27 नवंबर को नांगलोई और आज 30 नवंबर को ग्रेटर कैलाश में हमला हुआ है। क्या बीजेपी केजरीवाल को जान से मारना चाहती है? हमला करने वालों पर क्यों कोई कार्यवाही नहीं होती?

About Author

error: Content is protected !!