तूफान फेंगल कल दे सकता है दस्तक, होगा डरावना

तूफान फेंगल कल दोपहर तक दस्तक दे सकता है। IMD (भारतीय मौसम विभाग) ने चेतावनी जारी करते हुये कहा है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव शुक्रवार दोपहर को चक्रवाती तूफान में बदल गया। ‘फेंगल’ नाम के चक्रवाती तूफान के कल दोपहर को तमिलनाडु- पुडुचेरी तट के निकट पहुंचने की पूरी संभावना है। इस दौरान हवा की गति 90 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। इस बीच समुद्र में हलचल बढ़ गई है। तमिलनाडु के महाबलीपुरम में समुद्र ने खतरनाक रूप ले लिया है। समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं और तटीय इलाकों में हाई टाइड का नजारा देखने को मिल रहा है। चक्रवात फेंगल शनिवार दोपहर तक कराईकल और महाबलीपुरम के बीच पुडुचेरी के पास तट से टकरा सकता है। इसकी गति 70-80 किमी प्रति घंटा हो सकती है, वहीं, तेज हवाएं 90 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इसके कराईकल और महाबलीपुरम के बीच लैंडफॉल करने की संभावना है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!