धनबाद : सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के आसनबनी-1 पंचायत के खंडेरी(बिराजपुर) निवासी टिंकू राय के पुत्र दीपक राय (उम्र 20 वर्ष) साल भर पहले काम करने आंध्रप्रदेश गए थे। कुछ दिनों पहले ही उनके परिजनों को टेलीफोन के माध्यम से खबर दी गई कि उनके पुत्र की विपरीत परिस्थितियों में मौत हो गई है। खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग़रीब परिवार होने के कारण परिजन कुछ भी कर पाने में असमर्थ थे। जिसके बाद ग्रामीणों ने इस दुखद घटना की खबर भाजपा नेता धर्मजीत सिंह को दी। खबर मिलते ही धर्मजीत सिंह ने अगले सुबह उनके आवास पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाँढस बंधाया एवं मामले में हस्तक्षेप कर सर्वप्रथम शव को वापस लाने की व्यवस्था की,तत्पश्चात सहायक श्रमायुक्त (ALC) धनबाद से बात कर प्रवासी मजदूरों को मिलने वाली मुवावजे की राशि जल्द से जल्द परिजनों को दिलाने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। इस संबंध में धर्मजीत सिंह ने कहा कि,” मैं हर परिस्थिति में परिजनों के साथ हूं,सर्वप्रथम शव को वापस लाकर अंतिम क्रियाक्रम करवाया जाएगा। उसके पश्चात परिजनों को मिलने वाली सरकारी सहायता राशि जल्द से जल्द उन्हें मिले यह मेरी टीम सुनिश्चित करेगी। मैं इस आपार दुःख की घड़ी में पीड़ित परिजनों के साथ हूं।”
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!