नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म , दो आरोपी गिरफतार, एसडीपीओ ने की मामले की पुष्टि

जामताड़ा (झारखंड): मिहिजाम थाना के अर्जुनडीह में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ मारपीट कर सामुहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज वारदात हुआ है। जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। दो नामजद को गिरफ्तार किया है। जिसके मेडिकल जांच के बाद दोनों को जेल भेजा गया है। वहीं गंभीर स्थिति में बच्ची का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मामले की पुष्टि एसडीपीओ विकास आनंद लांगूरी ने की है। पीड़िता की मां के आवेदन पर मिहिजाम थाना कांड सं 77/24 दिनांक-30. 11. 2024 धारा-126 (2)/ 115(2)/70(2)/351(2) / (3) बी०एन०एस० एवं 4/6 पोक्सो एक्ट में दर्ज की है।गांव का लखन राणा और रंजीत कोल ने पीड़िता को बकरी को कुत्तों ने पकड़ लिया है का झांसा देकर कर बुलाया। फिर उसके साथ दोस्तों ने मिलकर सामुहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया है

About Author

error: Content is protected !!