चालक गिरफ्तार, प्रतिबंधित मांस लेकर जा रहा टोटो जब्त…

Giridih : गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के बरवाडीह के पास गुरुवार को प्रतिबंधित मांस लेकर जा रहे टोटो को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई है. पुलिस ने प्रतिबंधित मांस लदे टोटो के चालक को गिरफ्तार कर लिया और टोटो व चालक को थाना ले गई. उससे पूछताछ की गई. बताया गया कि चालक टोटो की दोनों सीटों के बीच करीब 3 किलो प्रतिबंधित मांस छुपाकर बरवाडीह की ओर ले जा रहा था. रास्ते में टोटो ने एक बच्चे को धक्का मार दिया. इससे नाराज स्थानीय लोगों ने टोटो को घेर लिया. टोटो से दुर्गंध आने पर लोगों को शक हुआ. जांच करने पर सीट के नीचे छुपाकर रखा मांस दिखा. यह देख लोग उग्र हो गए.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लोगों ने चालक को पकड़ लिया और घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी. गिरिडीह नगर व मुफस्सिल थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया. पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया और प्रतिबंधित मांस सहित टोटो को जब्त कर थाना ले गई. थाने में पूछताछ के बाद टोटो चालक को जेल भेजने की तैयारी की जा रही थी.

About Author

error: Content is protected !!