Ranchi: श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के पर गुरुवार को बिड़ला मैदान से भव्य शोभायात्रा निकाली गई. जिममें कडरू गुरूद्वारा, स्टेशन गुरुद्वारा, पिस्कामोड़ गुरूद्वारा, रातु रोड गुरूद्वारा और मेनरोड गुरुद्वारा के सिख समुदाय शामिल हुए. इसमें विभिन्न स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया. वहीं बिड़ला मैदान में विशाल पंडाल बनाया गया. जहां पर दीवान सजाया गया. बिड़ला मैदान में 12000 स्कावयर फीट का भव्य पंडाल बनाया गया है. लंगर के लिए 24000 स्कावयर फीट, 3300 स्कावयर फीट जोड़ा घर के लिए तथा विभिन्न सेवा शिविर के लिए 3500 स्कावयर फीट का स्टाल बनाया गया है. वहीं यह शोभायात्र मेट्रो गली,रातु रोड, किशोरी यादव चौक, महावीर चौक, सर्जना चौक,डेली मार्केट, अल्बर्ट एक्का, चर्च कम्प्लेक्स और लाला लाजपत राय चोक होते हुए पीपी कंपाउंड स्थित गुरू नानक स्कूल परिसर पहुंचकर समाप्त हो जाएगी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस दौरान आयोजन स्थल में पंजाब से जसकरण औऱ जम्मू से जगतार सिंह गुरू ग्रंथ साहेब के कीर्तन से परिसर गुंजायामान होता रहा. शोभायात्रा में सबसे आगे रीयल इसराइल बैंड ग्रुप, गुरुनानक हाइयर सेकेंड्री स्कूल हटिया के विद्यार्थियों नेअस्त्र शस्त्र का प्रदर्शन किया. गुरुनानक स्कूल पीपी कंपाउंड के 40 छात्रों ने मार्सल आर्ट की प्रस्तुती दी. झारखंड सिख फेडरेशन ने गुरु ग्रंथ साहिब को विशेष वाहन से सजाया गया था. गुरुद्वारा गुरू सिख सभा मेन रोड के भरपुर सिंह (जत्थ) नगर कीर्तन कर गाये जा रहे थे. गुरुनानक स्कूल पीपी कंपाउंड के बच्चों ने अस्त्र शस्त्र का प्रदर्शन किया. गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल कमड़े रातु के बच्चों ने डांस, योगा एक्शन डिस्प्ले प्रस्तुत किया. इसके साथ रॉकेट, मिसाइल औऱ तोप की झांकी भी शोभायात्रा में शामिल की गई.