झारखंड में फिर बनेगी हेमंत सरकार, जनता ने मूड बना लिया है

Kasmar (Bokaro) : झामुमो की स्टार प्रचारक कल्ना सोरेन ने गुरुवार को कहा कि झारखंड की जनता ने मूड बना लिया है. राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में फिर इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी. कल्पना सोरेन गोमिया विधानसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी योगेंद्र प्रसाद के समर्थन में कसमार प्रखंड के सपाहीटांड़ खेल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रही थीं. उन्होंने जनता से गोमिया विधानसभा क्षेत्र से योगेंद्र प्रसाद को विजयी बनाने की अपील की. कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जहां धनकुबेरों का ऋण माफ कर रही हैवहीं दूसरी ओर झारखंड की हेमंत सरकार ने 35 लाख गरीबों का बिजली बिल माफ कर दिया. हर परिवार को प्रतिमाह 200 यूनिट फ्री बिजली दे रही है. हेमंत सोरेन सरकार ने मंईयां सम्मान जैसी दर्जनों कल्याणकारी योजनाओं को सरजमीं पर उताराजिससे विकास काफी तेजी से हुआ

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार झारखंड की जनता के 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपए दबाकर बैठी हैजिससे झारखंडियों का विकास बाधित हो रहा है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार मंईयां से ज्यादा भैया लोग खुश हैंइसलिए कोई भी ताकत इस बार झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने से नहीं रोक सकती. गोमिया से झामुमो प्रत्याशी योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि उन्होंने 19 साल तक जनता की सेवा कीअब जनता की बारी है. अपना आशीर्वाद दें और 2014 की तरह वोट देकर दुबारा सेवा करने का मौका देंपूर्व विधायक बबिता देवी ने भी विचार व्यक्त किए. मौके पर कसमार प्रखंड प्रमुख नियोति कुमारीगुणानंद महतोमनोहर मुर्मू, दिलीप हेंब्रमसिकंदर कपरदारबिनोद महतो रसलीनसोहेल अंसारीशेरे आलमकुलदीप करमालीमुकेश महतो समेत हजारों लोग मौजूद थे.

About Author

error: Content is protected !!