छोटी-छोटी बातों पर मालिक खरी-खोटी सुनाते थे’, गाजियाबाद में पेशाब से आटा गूंथने वाली गिरफ्तार हुई मेड ने बताई वजह

गाजियाबाद में पेशाब से आटा गूंथने वाली घरेलू सहायिका (मेड) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसने इस कृत्य के पीछे की बड़ी अजीब वजह बताई है. उसने कहा कि मालिक मुझ पर नजर रखता था और छोटी-छोटी बातों पर खरी-खोटी सुनाता था, इन सब बातों से मुझे बहुत बुरा लगता था.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यही वजह है कि मैंने कई बार पानी में पेशाब मिलाकर उससे आटा गूंथा और उसी की रोटियां पूरे परिवार को खिलाईं.

दरअसल, गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की एक सोसायटी में रहने वाले एक रियल एस्टेट कारोबारी और उनका परिवार बीते कुछ महीनों से गंभीर रूप से बीमार हो गया. परिवार के लोग पेट और लीवर की बीमारियों से जूझ रहे थे. शुरू में परिवार ने इसे सामान्य इंफेक्शन समझकर डॉक्टरों से इलाज करवाया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ. जब उन लोगों की तबीयत लगातार बिगड़ती गई तो उन्हें खाने में गड़बड़ी का शक हुआ.

पीड़ित परिवार ने पुलिस को जो शिकायत दी है, उसमें बताया है कि फ्लैट में मेड का काम करने वाली रीना नाम की महिला पर उन्हें कई दिनों से शक हो रहा था, जिसके चलते उन्होंने किचन में मोबाइल फोन रखकर रिकॉर्डिंग की तो पाया कि मेड द्वारा आटे में स्वयं की पेशाब मिलाकर उस आटे की रोटियां बनाई गईं. इस मामले में 14 अक्टूबर को थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक में केस दर्ज किया गया था.

शिकायत में परिवार ने बताया है कि घरेलू सहायिका उनके यहां बीते आठ साल से काम कर रही थी. लंबे समय से मेड द्वारा ऐसा घिनौना कृत्य किया जा रहा था. थाने मे दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि कुछ महीनों से परिवार के लोग लीवर की बीमारी से ग्रसित होने लगे. शुरू में संक्रमण समझकर डॉक्टर को दिखाया, लेकिन राहत नहीं मिली।

About Author

error: Content is protected !!