मैथन: झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा व आचार संहिता लागू होने के साथ धनबाद जिला पुलिस चौकस हो गई है. मैथन पुलिस द्वारा बुधवार की शाम चार बजे से झारखंड- पश्चिम बंगाल सीमा पर डिबुडीह चेकपोस्ट पर बैरियर लगाकर वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी गई. मैथन ओपी प्रभारी आकृष्ट अमन के नेतृत्व में टीम बंगाल से आने वाली छोटी-बड़ी गाड़ियों की डिक्की आदि की जांच की जा रही है. मालूम हो कि लोकसभा चुनाव के दौरान इस चेकपोस्ट पर जांच में 50 लाख रुपये से अधिक नकद राशि, लाखों रुपये की देसी-विदेशी शराब व 36 किलो चांदी जब्त की गई थी. सीमा क्षेत्र होने के कारण पुलिस यहां चौकस रहती है. इस बार भी शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस ने जांच अभियान शुरू कर दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!