झारखंड—-किसी अज्ञात व्यक्ति में सोशल मीडिया झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री Banna Gupta को बदनाम करने की नीयत से एक फेक एफआईआर की कॉपी (Fake FIR Copy) वायरल कर दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसमें मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले की जानकारी सामने आने के बाद रांची पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
City SP Rajkumar Mehta ने बताया कि यह मामला पूरी तरह से फर्जी है। जिस किसी द्वारा यह कृत्य किया गया है, उसकी पहचान कर उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
दुष्कर्म का लगाया गया है आरोप
आवेदन रांची के सिटी SP के नाम से लिखा गया है। तमाड़ की रहने वाली एक महिला ने मंत्री पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
आवेदन में तमाम कानूनी धारा लगाकर केस भी दर्ज कर लिया गया है। फेक FIR में एक लैंड लाइन नंबर भी डाला गया है।
सिटी SP राजकुमार मेहता ने बताया कि सिटी SP कार्यालय का फर्जी मोहर का इस्तेमाल कर एक फर्जी FIR कॉपी का इस्तेमाल किया गया है। मामले की जांच हो रही है।