पुलिस ने किया 11 किलो गांजा एवं 20 लीटर देशी शराब जब्त, तस्करों में मचा हड़कंप

धनबाद: बाघमारा थाना क्षेत्र के खानुडीह स्टेशन रोड के समीप गीता देवी के घर में सोमवार शाम बाघमारा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी कर बाघमारा पुलिस ने 11 किलो गांजा एवं 20 लीटर देशी शराब बरामद किया। इस दौरान एसडीपीओ ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई है। छापेमारी के दौरान घर के अंदर रखे बक्से एवं आलमारी से 11 किलो गांजा एवं अवैध देशी शराब जब्त किया गया है। आवास में मौजूद दिव्यांग महिला गीता देवी से पूछताछ की जा रही है। मामले में कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी। मामले में बाघमारा अंचल के राजस्व कर्मचारी शाहबुद्दीन अंसारी को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। छापेमारी में बाघमारा थाना प्रभारी चिरंजीत प्रसाद, एसआई सुमन कुमार पांडेय, बाघमारा महिला थाना प्रभारी वर्षा रानी मिंज समेत अन्य पुलिस जवान मौजूद थे।

About Author

error: Content is protected !!