एक साईक्लोनिक सर्कुलेशन बंगाल के गंगा क्षेत्र पर कायम है। इसका असर बंगाल से सटे बोकारो, धनबाद और गिरिडीह जिलों पर पड़ सकता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राजधानी रांची समेत झारखंड के विभिन्न हिस्सों में आगामी चार दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है।
संताल परगना और कोडरमा, हजारीबाग के उत्तरी भागों में कुछ जगहों पर बारिश होने के आसार हैं। वहीं, रांची समेत राज्य के अन्य स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
बोकारो, धनबाद और गिरिडीह में जोरदार बारिश
मौसम विभाग के अनुसार दो दिन पहले बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल से सटे तटीय इलाकों में बना निम्न दवाब क्षेत्र अब कमजोर पड़ गया है।
लेकिन इससे जुड़ा एक साईक्लोनिक सर्कुलेशन बंगाल के गंगा क्षेत्र पर कायम है। इसका असर बंगाल से सटे बोकारो, धनबाद और गिरिडीह जिलों पर पड़ सकता है।
इससे यहां हल्की बारिश होगी। रांची और आसपास के जिलों में हल्के दर्जे की Rain की संभावना है।
पिछले 24 घंटे में यहां हुई जोरदार बारिश
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान जामताड़ा में भारी बारिश हुई है। इसके नारायणपुर में 120.6 मिलीमीटर बारिश हुई।
धनबाद 43.8 मिलीमीटर , हजारीबाग में 34.5 मिलीमीटर , बोकारो में 18.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में 17.2 मिलीमीटर , गुमला में 16 मिमी समेत गुमला, कोडरमा और गिरिडीह में हल्की बारिश हुई।
मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया, बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र अब कमजोर है। लेकिन इस सिस्टम से जुड़े पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है।
इसके प्रभाव से राज्य के संताल समेत कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।