झारखंड में 24 घंटे में ही धंस गई आठ लेन सड़क, कई पोल झुके; सीएम हेमंत सोरेन ने किया था उद्घाटन

धनबाद : सड़क धंसने की सूचना के बाद आसपास के लोगों व दुकानदारों के बीच चर्चा का विषय बन गया। कई लोगों ने वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर भी डाला। ऐसे में नवनिर्मित आठ लेन सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चार अक्तूबर (शुक्रवार) को धनबाद की बहुप्रतिक्षित आठ लेन सड़क का रांची से ऑनलाइन उद्घाटन किया था। 462 करोड़ की लागत से बनी झारखंड की पहली आठ लेन सड़क उद्घाटन के 24 घंटे के अंदर ही शनिवार को धंस गई। असर्फी अस्पताल के सामने सड़क पांच फीट तक धंस गई और उस पर तीन फीट चौड़ा गोफ बन गया। जिस जगह पर सड़क धंसी है, उसकी बैरिकेडिंग तक नहीं की गई है। रात में इससे दुर्घटना की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।

सड़क धंसने की सूचना के बाद आसपास के लोगों व दुकानदारों के बीच चर्चा का विषय बन गया। कई लोगों ने वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर भी डाला। ऐसे में नवनिर्मित आठ लेन सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगा है। सड़क का निर्माण गुड़गांव की शिवालया कंसट्रक्शन कंपनी ने किया है। जानकारों का कहना है कि बारिश के पानी की निकासी की सही व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क धंस जा रही है। एक महीना पहले भी लेमन चिल्ली रेस्टोरेंट के सामने सड़क धंस गई थी। सड़क में सभी जगह अभी तक लाइट नहीं जल पाई है। बताते चलें कि 2017 से बन रही यह आठ लेन सड़क सात वर्षों में बनकर तैयार हुई है। सड़क की कुल लंबाई 20 किलोमीटर है।

कई पोल झुके

सड़क पर लगी स्ट्रीट लाइट के कई पोल झुक गए हैं। भूली से लेकर काको मोड तक और लेमन चिल्ली से गोल बिल्डिंग तक कई पोल आंधी की वजह से झुक गए हैं। स्ट्रीट लाइट के पोल इतने पतले हैं कि वह आंधी को झेल नहीं पा रहे हैं।

प्रोजेक्ट हेड साज संजय कुमार ने बताया, सड़क के नीचे निगम की पाइपलाइन है। पाइप के लीकेज की वजह से सड़क टूट गई है। दुर्गापूजा को देखते हुए मरम्मत का काम नहीं किया जा रहा है। पूजा के बाद मरम्मत कराई जाएगी।

About Author

error: Content is protected !!