धनबाद : धनबाद रेल मंडल के 24 हजार 500 रेलकर्मियों के खाते में शनिवार दोपहर बोनस की राशि पहुंचने लगी। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को रेलवे के अराजपत्रित कर्मचारियों को 78 दिनों के बोनस की घोषणा की थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सात हजार रुपए की सीलिंग के आधार पर बोनस की राशि 17 हजार 951 रुपए का भुगतान रेलकर्मियों के बैंक खाते कर दिया गया है।
शुक्रवार को बोनस भुगतान संबंधी आदेश रेलवे बोर्ड से डीआरएम कार्यालय पहुंच गया था। शुक्रवार को ही कार्मिक विभाग और वित्त विभाग ने बोनस भुगतान से संबंधित प्रक्रियाएं पूरी कर लीं। शनिवार को आरटीजीएस और एनईएफटी के माध्यम से रेल कर्मचारियों के खातों में राशि भेजी गई। बहुत जल्द केंद्रीय कर्मचारियों के डीए बढ़ोतरी की भी घोषणा की जाएगी। दिवाली से पहले रेल कर्मियों के वेतन में डीए का एरियर भी पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।