चिरकुंडा :- चिरकुंडा थाना के सुंदर नगर स्थित बालू घाट में शुक्रवार की सुबह अबैध बालू धुलाई को लेकर सुंदर नगर निवासी संजय सिंह और शंभु बाउरी के बीच खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें संजय सिंह की हालत गंभीर बताई जाती है दोनों को निरसा प्राथमिक केंद्र में उपचार के बाद दोनों को धनबाद एसएनएमसीएच रेफर कर दिया गया है।एनजीटी लगा होने के बावजूद भी आखिर सुंदर नगर बालु घाट से कैसे बालु धुलाई हो रही थी। ग्रामीणों का कहना है बालू को लेकर अकसर छोटे मोटे झगड़े होते थे। पर आज सुबह दोनों के बीच खूनी संघर्ष हो गया जिसमें संजय सिंह के गर्दन पर हथियार से बार किया गया। ग्रामीणो ने बताया कि दोनों स्कूटर से अवैध बालू बोरी में करके बेचता था संजय का मोबाइल आज बंद रहने के कारण जहां माल गिराता था वहां पर शम्भू बालू गिरा दिया इसी को लेकर मारपीट हुई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!