UP : कानपुर में ऐन वक्त पर लोको पायलट की नजर पटरी पर पड़ गयी और बड़ा कांड होने से बच गया। यहां कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही एक मालगाड़ी को डीरेल यानी पटरी से उतारे ने साजिश रची गयी थी। रेलवे ट्रैक पर घरेलू गैस का एक सिलेंडर रख दिया गया था। मालगाड़ी जैसे ही प्रेमपुर स्टेशन के लूप लाइन पर पहुंची, तभी ट्रेन के लोको पायल देव आनंद गुप्ता और सहायक लोको पायलट सीसीब सिंह की नजर ट्रैक पर रखे सिलेंडर पर पड़ गयी। ट्रैक पर सिग्नल से कुछ पहले सिलेंडर को रखा गया था। उन्होंने जल्दबाजी में इमरजेंसी ब्रेक लगायी और ट्रेन को सिलेंडर से पहले ही रोक लिया। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गयी। सूचना पर रेलवे IOW, सुरक्षा बलों सहित अन्य टीमें मौके पर पहुंची और जांच कर सिलेंडर को ट्रैक से हटाया। सिलेंडर किसने ट्रैक पर रखी, इस बात का खुलासा पुलिस नहीं कर पायी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!