बिहार की पूर्व विधान पार्षद मनोरमा देवी के ठिकानों से मिले 4 करोड़ से अधिक कैश…

बिहार की पूर्व विधान पार्षद मनोरमा देवी के ठिकानों से मिले 4 करोड़ से अधिक कैश…

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भाकपा-माओवादी से सांठगांठ, हथियार सप्लाइ व फडिंग को लेकर रेड मारी गई है। मनोरमा देवी के घर से चार करोड़ तीन लाख कैश,अलग-अलग बोर के 10 हथियार और कई इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस बरामद हुए।

गुरुवार को बिहार के गया और कैमूर में पूर्व विधान पार्षद मनोरमा देवी के ठिकानों पर एनआईए ने ताबड़तोड़ रेड मारी। जानकारी के अनुसार, दोनों जगह उनके पांच ठिकानों को देर तक खंगाला गया

कैश की गिनती के लिए बैंक से नोट गिनने वाली मशीन भी मंगाई गई। मनोरमा देवी से शुक्रवार को भी पूछताछ चल रही है।

NIA ने किया यह दावा
NIA के मुताबिक, छापेमारी के दौरान हथियारों का जखीरा और कई दस्तावेज व डिवाइस बरामद किए गए। इस बरामदगी से पता चलता है कि मगध जोन में प्रतिबंधित माओवादी संगठन को फिर से खड़ा करने की पूरी तैयारी चल रही थी।

गौरतलब है मनोरमा देवी जदयू की MLC रह चुकी हैं। विधानसभा चुनाव भी उन्होंने लड़ा है। वह जिला पर्षद के पूर्व चेयरमैन बिंदी यादव उर्फ बिंदेश्वरी प्रसाद यादव की पत्नी हैं। बिंदी यादव पर नक्सली से संबंध का आरोप लगा था।

मनोरमा देवी बोलीं…
करोड़ों रुपए और हथियार बरामद होने पर मनोरमा देवी ने कहा कि जो पैसे बरामद किए गए, उसके कागज और हिसाब मेरे पास हैं। ठेकेदारी में मजदूरों को देने के लिए पैसे रखने पड़ते हैं।

मजदूरों को ही देने के लिए वो पैसे रखे थे। जो हथियार जब्त किए, उसके बारे में भी मैने जानकारी दे दी है। जब्ती सूची पर साइन कर दिया है।

About Author

error: Content is protected !!