उत्पाद सिपाही बहाली की दौड़ में एक और अभ्यर्थी की मौत, कई की बिगड़ी तबीयत, अब तक 15 की मौत
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उत्पाद सिपाही दौड़ में अभ्यर्थियों की मौत का सिलसिला जारी ही है. अब झारखंड के गिरिडीह में एक और अभ्यार्थी की दौड़ने के दौरान मौत हो गई और कई अन्य अस्पताल में भर्ती हो गए. इस घटना के बाद लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है.
झारखंड के गिरिडीह जिले में एक बार फिर से उत्पाद सिपाही दौड़ में शामिल हुए एक अभ्यर्थी की मौत हुई है. मृतक अभ्यर्थी की पहचान राजधनवार थाना क्षेत्र का रहने वाला विरंची राय (28 वर्ष) पिता दहशत राय के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि विरंची राय गिरिडीह में हो रहे उत्पाद सिपाही दौड़ में शामिल होने के लिए गिरिडीह के पपरवाटांड में हो रहे दौड़ में शामिल हो रहा था.