धनबाद में ज्वेलरी शॉप से लाखों की चोरी, चोरों की करतूत सीसीटीवी में कैद

धनबाद के सदर थाना क्षेत्र में चोरों ने जेवर दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरी की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई है. पुलिस मामलेक की छानबीन कर रही है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: ज्वेलरी शॉप से चोर लाखों रुपए के गहने लेकर फरार हो गए. चोरी की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. सीसीटीवी में कैद वीडियो फुटेज में चोर बड़े आराम से चोरी की घटना को अंजाम देते हुए दिख रहे हैं. चोरों ने इस घटना को दुकान के पीछे की दीवार में सेंधमारी कर अंजाम दिया है. घटना सोमवार रात 12 से ढ़ाई बजे की बीच की.

धनबाद में जेवर दुकान में चोरी

घटना सदर थाना क्षेत्र के नावाडीह 99 कोयलांचल सिटी के समीप लक्ष्मी ज्वेलर्स की है. चोर लक्ष्मी ज्वेलर्स के पीछे की दीवार में सेंधमारी कर अंदर दाखिल हुए. सुबह होने के बाद दुकान के मालिक अमित वर्मा को बगल वाले दुकानदार ने फोन कर घटना की जानकारी दी. जिसके बाद अमित वर्मा अपने दुकान पहुंचे. जब दुकान खोला तो सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ दिखा. दुकान के पीछे से दीवार में सेंधमारी की गई थी.

दुकानदार अमित का कहना है कि बहुत जानकार ही इस तरह की घटना को अंजाम दे सकता है. उसे दुकान में रखे हर एक चीज की जानकारी थी. सोमवार की रात 12 से ढ़ाई बजे तक चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. जो सीसीटीवी फुटेज में चोरी की घटना का समय बता रहा है. कुल छह चोरों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है. दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों के द्वारा तोड़फोड़ की गई है. अमित वर्मा तेतुलमारी थाना क्षेत्र के चंदौर के रहने वाले हैं.

पुलिस को दी गई शिकायत में अमित ने 4 लाख 50 हजार रुपए के गहने की चोरी बताई है. पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है. चोरी के दौरान चोर अपने साथ 3.3 किलो चांदी और 20 ग्राम सोने के गहने अपने साथ ले गए हैं.

About Author

error: Content is protected !!