धनबाद में आदिवासी युवती की हत्या, परिजनों ने दुराचार की जताई आशंका

आदिवासी युवती की हत्या, परिजनों ने दुराचार की जताई आशंका,वारदात के दौरान मदद के लिए भाई और पुलिस को किया था कॉल…जांच में जुटी धनबाद पुलिस…

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद में दुराचार और हत्या का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है.धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बोरियों पंचायत में एक आदिवासी युवती के उसके घर में घुसकर अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी है …बताया जा रहा है कि युवती घर पर अकेली थी…जबकि उसका भाई डे – नाइट फुटबॉल मैच खेलने के लिए बाहर गया हुआ था …
वही आदिवासी युवती के परिजनों द्वारा आशंका जताया जा रहा है कि कहीं दुराचार के बाद घटना का साक्ष्य मिटाने के लिए उसको मार डाला गया होगा। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर तुरंत पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और इस मामले में चार लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है

वहीं इस घटना से आदिवासी समाज में भारी आक्रोश में है ..सभी लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

गौरतलब है कि युवती के घर पर जब अपराधियों ने धावा बोला था तब युवती ने अपने आपको बचाने की भरपूर कोशिश की थी इस दौरान युवती ने अपने भाई को दर्जनों बार बार कॉल किया था लेकिन फुटबॉल खेल में व्यस्त रहने के कारण भाई फोन के रिसीव नहीं कर पाया। वही इस दौरान युवती ने पुलिस के टोल फ्री नंबर 112 पर भी कॉल की थी, लेकिन वहा से भी युवती को निराशा हाथ लगा , अपने आप को बचाने के लिए युवती अपराधी से जंग लड़ती रही काफी देर लड़ने के बाद युवती अपनी जान गंवा दी…

ध्यान देने वाली बात ये है कि अभी हाल ही में कोलकाता आरजीकर अस्पताल में मेडिकल छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना से देश भर में उबाल है..ऐसे में धनबाद पुलिस को महिलाओं से जुड़े अपराध को लेकर खास कदम उठाना होगा…

About Author

error: Content is protected !!