धनबाद : चिरकुंडा : क्षेत्र में लगातार हो रहे केबल चोरी पर अंकुश लगाने को लेकर चिरकुंडा पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे जांच अभियान के तहत बुधवार को पुलिस ने नंदलाल स्कूल के समीप एक टेंपो में लदा 90 किलो तांबा तार सहित टेंपो चालक व उनके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों से पूछताछ कर रही है। इसकी जानकारी एसडीपीओ रजत मणिक बाखला ने प्रेस वार्ता कर दी। पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि कोलियरी क्षेत्र में लगातार केबल, तांबा व अल्मूनियम तारों की चोरी काफी बढ गई है। इसको लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक एचपी जनार्दन ने चोरी पर अंकुश लगाने के लिए टीम गठन करने का आदेश दिया। इस आदेश के आलोक में एक टीम का गठन किया गया। चिरकुंडा पुलिस ने गुप्त सूचना पर बुधवार को नंदलाल स्कूल के समीप टेंपो संख्या जेएच 10 एजेड 9350 की जांच करने पर उसमे लदा 90 किलो तार सहित टेंपो चालक 28 वर्षीय करीम अंसारी चिरकुंडा नीचे बाजार तथा उसका सहयोगी चिरकुंडा झरीया पाड़ा निवासी मो. इम्तियाज को गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार युवकों ने इस मामले में अषन 12 सहयोगियों का नाम बताया। पुलिस सभी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है। छापामारी गठित टीम में चिरकुंडा थाना प्रभारी रामजी राय, पुलिस अवर निरीक्षक अर्जुन सिंह, निरंजन कुमार सिंह, शिव कुमार तियू, आरक्षी अरूण कुमर मेहता, मनोज कुमार किस्कू आदि शामिल थे। वहीं गिरफ्तार युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!