पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने मरीजों के बीच बांटे फल

धनबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा मरीजों के बीच फल बाँट रही है। आज धनबाद सदर अस्पताल में सांसद ढुल्लु महतो ने मरीजों के बीच फल वितरण किया। मौक़े पर भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सभी ने मरीज वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों से उनका हाल चाल जानकर उन्हें फल दिए। ढुल्लु महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन को सेवा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी देश की सेवा के लिए बिना रुके काम कर रहे हैं।

उनकी सेवा से प्रेरित होकर ही जन्म दिन पर सेवा दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान मिडिया के सवालों का जवाब देते हुए सांसद ढुल्लु महतो ने कहा कि सदर अस्पताल के ओपीडी में निर्धारित समय तक डॉक्टरों को अपनी उपस्थिति दर्ज करानी चाहिए और सरकार को इसपर मोनेटरिंग करनी चाहिए।उन्होंने प्राइवेट अस्पतालों के विषय में कहा कि प्राइवेट हॉस्पिटल रेट चार्ट का डिस्प्ले अपने अस्पतालों में जरूर करें। कोई व्यक्ति अगर उन हॉस्पिटलो में इलाज कराने पहुँचता है तो उसे इलाज से जुड़े खर्च की जानकारी पता हो ताकि अपने सामर्थ के अनुसार वहाँ इलाज करा सके। कई प्राइवेट हॉस्पिटल इलाज के नाम पर व्यापार कर रहे हैं इसे बर्दास्त नही किया जायेगा।भाजपा धनबाद जिला में अंतर्कलह के सवाल पर सांसद ने कहा कि कही पार्टी में अंतर्कलह नही है।

About Author

error: Content is protected !!