झरिया थाना अंतर्गत राजग्राउंड स्थित 66 वर्षीय मिठाई व्यवसाई बसंत दत्ता को आईडीएफसी फर्स्ट बैंक धनबाद के बैंक कर्मी द्वारा मारपीट करने से मौत हो गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मृतक के छोटे पुत्र राहुल दत्ता झरिया थाना में बैंक के कर्मी उपर मारपीट कर हत्या की शिकायत की है। राहुल दत्ता ने पुलिस को बताया कि 11 सितंबर बुधवार सुबह 09:26 बजे मेरे मोबाइल पर 9065770075 से मिसकॉल आया। उसके बाद दोबारा दोपहर 3:04 बजे 9065770075 नंबर से कॉल आया। मेने कॉल रिसीव किया तो कहा घर के बाहर खड़ा हूँ बाहर आइए। जब घर के बाहर आया तो उन्होने कहा कि मै आईडीएफसी फर्स्ट बैंक धनबाद का कर्मी हूँ। लॉन का पैसा क्यो नही जमा कर रहे हो। मैंने कहा कौन सा लॉन होमलोग कोई लॉन नही लिए। उसके बाद मुझे गाली गोलोच करने लगे मेने पूछा आप गली क्यों दे रहे तभी कर्मी ने कहा की मेरे बॉस का मोबाइल नंबर 8825295226 से बात कर लो मेने बात किया तो कुछ कहा सुनी हुई। तभी आवाज सुन कर आस पास के कई लोग भी जुट गया। पिता जी बसंत दत्ता घर से बाहर आया। उनके साथ भी कर्मी गाली गोलोच कर मारपीट करने लगा। मारपीट में पिता दुकान के बाहर गिर गया। गिरते ही बैंक कर्मी बाइक लेकर फरार हो गया। किसी तरह पिता को उठाकर झरिया के नर्सिंग होम ले गया..
चिकित्सक ने बेहतर ईलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया।उसके बाद धनबाद पाटलिपुत्र नर्सिंग होम ले गया। जहाँ चिकित्सक ने पिता को मृत घोषित कर दिया। राहुल ने कहा कि मेरे पिता आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से कभी लोन लिया ही नहीं। फिर भी जबरन वसूली करने के लिए बैंक कर्मी पहुंच कर गाली गलौज करते हुए मार पीट किया जिससे उनकी मौत हो गई। वही लिखित शिकायत झरिया थाना को दिया है।झरिया इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार ने कहा कि शिकायत मिली है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।