धनबाद :-धनबाद से अब सीधी ट्रेन जम्मू-कश्मीर के उधमपुर तक चलेगी. डीसी रेल मार्ग से धनबाद से उधमपुर के बीच गरीब रथ चलेगी। रांची-नई दिल्ली गरीब रथ के रैक का उपयोग होगा। इस ट्रेन को धनबाद कतरास चंद्रपुरा बरकाकाना व गढ़वा रोड के रास्ते उधमपुर तक चलाया जाएगा।
रेलवे ने गरीब रथ को वाया दिल्ली चलाने की योजना बनाई है। इससे धनबाद से दिल्ली की लगभग 25 वर्ष पुरानी मांग भी पूरी हो जाएगी।
धनबाद रेल मंडल ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। उधमपुर तक सीधी ट्रेन चलने से धनबाद से वैष्णोदेवी तक पहुंचने की राह और आसान हो जाएगी।
रांची-नई दिल्ली गरीब रथ को मिले आधुनिक सुविधाओं वाली इकोनमी कोच
रांची से नई दिल्ली जानेवाली गरीब रथ एक्सप्रेस को आधुनिक सुविधाओं वाली इकोनमी कोच मिल गई हैं। सोमवार को रांची से नई दिल्ली जानेवाली ट्रेन एलएचबी रैक के साथ चली। मंगलवार को नई दिल्ली से रांची के बीच चलने वाली ट्रेन को इकोनामी कोच के साथ चलाया गया। पहले चरण में गरीब रथ के एक रैक को एलएचबी में परिवर्तित किया गया है।