
धनबाद : अखबारों एवं शोशल मीडिया के माध्यम से ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स के कोषाध्यक्ष आकाश कुमार मंडल को जूठी अफवाह फैलाने, मनमानी कार्य करने का जो जानकारी मिली उसे संज्ञान में लिया जाता है और ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स सोसायटी का अनुशासन भंग और सोसायटी विरोधी कार्य करने, बैठक में अनुपस्थित रहने के आरोप में आकाश कुमार मंडल को ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स के हर कार्य से हटा कर पद मुक्त किया जाता है। अगले कोषाध्यक्ष कौन होंगे ? इसकी सूचना ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स के अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल के अध्यक्षता में सोसायटी के कोर कमेटी सदस्यों की बैठक के बाद घोषणा कर दी जाएगी।
तथा मामले की पुस्टी के लिए सोसायटी कोर कमेटी के सदस्यों का उच्च स्तरीय जाँच के लिए कमेटी गठित की गई।
जाँच के बाद सोसायटी के खिलाफ गलत अफवाह और सोसायटी के निबंधन संख्या डालकर गलत लेटर पेड का इस्तेमाल करने वाले अवांछिक लोगो के विरुद्ध कानूनी प्रक्रिया के तहत जवाब माँगा जायेगा।
जहाँ ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स कोर कमेटी के बैठक में अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल, सचिव रोहित कुमार मंडल, सदस्य अमित कुमार रवानी, दिव्य स्वेताभ, मुस्कान कुमारी मुख्य रूप से मौजूद थें।