कतरास में अवैध कोयला खनन को लेकर टकराव, मौके पर पहुंची रामकनाली ओपी पुलिस

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद/कतरास। कतरास क्षेत्र में अवैध कोयला खनन को लेकर गुरुवार को दो पक्षों के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रामकनाली ओपी  प्रभारी

Oplus_16908288

पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में अवैध कोयला खनन को लेकर विवाद बढ़ा, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद स्थिति को शांत कराया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और टकराव के कारणों के साथ-साथ अवैध कोयला खनन से जुड़े पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

हालांकि, घटना में किसी के घायल होने या गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

About Author

error: Content is protected !!