प्रिंस खान गिरोह पर शिकंजा कसने वाले मैथन ओपी प्रभारी अभिनव कुमार सम्मानित
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट पुलिस कार्य के लिए धनबाद जिले के 17 पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में मैथन ओपी प्रभारी अभिनव कुमार भी शामिल रहे।
अभिनव कुमार को संगठित अपराध गिरोह प्रिंस खान के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करने और अपराध से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया।
अभिनव कुमार इससे पहले भूली ओपी प्रभारी के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। पुलिस विभाग में उनकी सक्रिय कार्यशैली और अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मिले इस सम्मान से उनके कार्यों की सराहना हुई है। पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को मिला यह सम्मान अपराध नियंत्रण तथा संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को और मजबूत करने का संदेश भी देता है।