कोडरमा में पत्थर खदान से युवक का शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

कोडरमा में पत्थर खदान से युवक का शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कोडरमा: जिले के जयनगर थाना क्षेत्र स्थित डहुआटोल के एक पत्थर खदान से रविवार सुबह 26 वर्षीय युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चंदवारा थाना क्षेत्र के उरवां निवासी विनोद यादव के पुत्र दशरथ यादव के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार दशरथ यादव शनिवार सुबह अपनी बाइक के साथ घर से निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल रहा था। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। खोजबीन के दौरान मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने पर उनकी लोकेशन डहुआटोल क्षेत्र में मिली।
परिजन जब मौके पर पहुंचे तो सबसे पहले युवक की बाइक बरामद हुई। इसके बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर आसपास तलाश की गई, जहां पास के एक पत्थर खदान में दशरथ यादव का शव पड़ा मिला।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर जुट गए। वहीं सूचना मिलने पर जयनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
परिजनों ने आशंका जताई है कि दशरथ यादव की हत्या कर शव को खदान में फेंका गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
फिलहाल इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग पुलिस जांच के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।

About Author

error: Content is protected !!