रांची पुलिस लाइन में जुआ खेलने का मामला, 10 पुलिसकर्मी निलंबित; विभागीय कार्रवाई शुरू

रांची पुलिस लाइन में जुआ खेलने का मामला, 10 पुलिसकर्मी निलंबित; विभागीय कार्रवाई शुरू

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची: राजधानी रांची में पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस लाइन परिसर में जुआ खेलने और खिलाने के आरोप में 10 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही सभी के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस लाइन परिसर में कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा कथित रूप से जुआ खेलने और खिलाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। गोपनीय सूचनाओं के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की।
शनिवार को विशेष टीम ने पुलिस लाइन परिसर में अचानक छापेमारी की। इस दौरान निर्धारित स्थान पर घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 10 पुलिसकर्मियों को रंगे हाथों पकड़ा गया।

मामले में सार्जेंट मेजर आनंद राज खलखो ने बताया कि पुलिस लाइन में जुआ खेलने का मामला सामने आने के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। फिलहाल आगे की प्रक्रिया जारी है।
पुलिस लाइन जैसे अनुशासित परिसर में इस तरह का मामला सामने आने से पुलिस विभाग में हलचल मची हुई है।

 

About Author

error: Content is protected !!