भूली के आजाद नगर में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

धनबाद: भूली के आजाद नगर स्थित अमन सोसायटी गेट नंबर-1 में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी कर ली। हाउस नंबर-135 निवासी शाहनवाज खान के घर में हुई इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि शाहनवाज खान ने इलाज के लिए बैंक से 5 लाख रुपये का लोन लिया था, जिसे घर के लॉकर में रखा गया था। चोर घर से लगभग 5 लाख रुपये नकद के अलावा सोने-चांदी के आभूषण भी लेकर फरार हो गए।

घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में संदिग्ध चोर घर में घुसकर चोरी करते नजर आ रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है।

सूचना मिलते ही भूली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एएसआई मनोज ओझा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
वहीं वार्ड-17 के पार्षद इम्तियाज अंसारी ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए रात्रि गश्ती बढ़ाने और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
जनता की आवाज़, सच का साथ — Prime News 24 हर मुद्दे पर आपके साथ।
Follow, Like & Share कर हमारी मुहिम को मजबूत बनाएं।
हर खबर सबसे पहले पाने के लिए Prime News 24 को Subscribe करें।