घर में घुसकर मारपीट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

बोकारो: घर में घुसकर मारपीट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बोकारो: बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-4 थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर-4/ई, स्ट्रीट-8, क्वार्टर संख्या-1196 के निवासी ने 9 जून को सेक्टर-4 थाना में कांड संख्या 42/2026 दर्ज कराते हुए शिकायत की थी कि जय प्रकाश ठाकुर एवं उसके दो साथियों ने 8 जून को उनके घर में घुसकर बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया।
शिकायत मिलते ही बोकारो पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और रुद्रा होटल के पास से जय प्रकाश ठाकुर को गिरफ्तार किया। वहीं आकाश कुमार और संदीप कुमार को उनके घर से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी जय प्रकाश ठाकुर के पास से घायल व्यक्ति का मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

About Author

error: Content is protected !!