सस्ती बुलेट के लालच में युवक ठगी का शिकार, चोरी की बाइक देकर आरोपी फरार

सस्ती बुलेट के लालच में युवक ठगी का शिकार, चोरी की बाइक देकर आरोपी फरार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बोकारो : बोकारो के कथारा स्टाफ कॉलोनी निवासी अजय कुमार साह सस्ती कीमत में बुलेट बाइक खरीदने के चक्कर में ठगी का शिकार हो गए। आरोपियों ने उन्हें चोरी की बुलेट बाइक थमा दी और 1 लाख 1 हजार 500 रुपये लेकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, अजय कुमार साह ने कम दाम में बुलेट मिलने पर बाइक खरीदी थी। बाद में जब वह वाहन के कागजात संबंधी जानकारी लेने डीटीओ कार्यालय पहुंचे, तब खुलासा हुआ कि संबंधित बुलेट बाइक फरवरी महीने में चोरी हो चुकी थी।
मामला सामने आने के बाद अजय कुमार साह ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस अब बाइक बेचने वाले आरोपी और उससे जुड़े गिरोह की तलाश में जुट गई है।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी वाहन की खरीदारी से पहले उसके रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस, चेसिस नंबर और अन्य दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच जरूर करें, ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके।

About Author

error: Content is protected !!