सिंह मेंशन पहुंचे केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, विकास और विस्थापन मुद्दों पर हुई चर्चा

धनबाद। केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री Satish Chandra Dubey गुरुवार को धनबाद दौरे के दौरान झरिया विधायक Ragini Singh और धनबाद मेयर Sanjeev Singh के आवास सिंह मेंशन पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों, विस्थापन की समस्या और नगर निगम से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। मेयर संजीव सिंह ने मंत्री को बीसीसीएल होल्डिंग टैक्स से जुड़े कोर्ट में लंबित मामले की जानकारी देते हुए जल्द समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि बीसीसीएल का होल्डिंग टैक्स नगर निगम को मिलने लगे, तो शहर में विकास कार्यों में तेजी आएगी और लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिल सकेंगी।

वहीं विधायक रागनी सिंह ने धनबाद और झरिया क्षेत्र में विस्थापन की गंभीर समस्या उठाते हुए JRDA के माध्यम से चल रहे कार्यों में तेजी लाने की मांग की। उन्होंने कहा कि हजारों विस्थापित परिवार बेहतर पुनर्वास की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
इस पर केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने आश्वासन दिया कि जनता से जुड़े सभी मुद्दों के समाधान के लिए केंद्र स्तर पर सकारात्मक पहल की जाएगी।