धनबाद में पेट्रोल संकट गहराया, आधे पेट्रोल पंप बंद; खुले पंपों पर लंबी कतारें

धनबाद में पेट्रोल संकट गहराया, आधे पेट्रोल पंप बंद; खुले पंपों पर लंबी कतारें

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : प्रधानमंत्री की ओर से पेट्रोल-डीजल के संयमित इस्तेमाल की अपील के बाद धनबाद में अचानक पेट्रोल और डीजल को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। देर रात से ही जिले के कई पेट्रोल पंपों पर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बड़ी संख्या में लोग तेल भरवाने पहुंचे, जिससे कई जगहों पर हंगामा और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।
जानकारी के अनुसार, शहर के कई पेट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म होने के कारण पंप बंद करने पड़े, जबकि खुले पंपों पर घंटों इंतजार के बाद लोगों को पेट्रोल-डीजल मिल पा रहा है। कोट रोड स्थित ग्रीन व्यू पेट्रोल पंप पर सुबह से भारी भीड़ देखी गई। वाहन चालक लाइन में घंटों खड़े रहे।
इस दौरान कुछ पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों के बीच कहासुनी और मारपीट की सूचना भी सामने आई है। बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई जगह पुलिस की मदद लेनी पड़ी।
वहीं जिला प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि जिले में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है और सप्लाई सामान्य बनी हुई है। लोगों से जरूरत के अनुसार ही ईंधन लेने की अपील की गई है ताकि अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था से बचा जा सके।
मीडिया से बातचीत में लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पहले गैस सिलेंडर की किल्लत देखने को मिली थी और अब पेट्रोल संकट ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि अचानक बढ़ी भीड़ और अफवाहों के कारण हालात बिगड़ गए हैं।

About Author

error: Content is protected !!