धनबाद में सर्विस सेंटर गेट पर संदिग्ध बम मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

धनबाद में सर्विस सेंटर गेट पर संदिग्ध बम मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Dhanbad : शहर के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित प्रेमसंस हौंडा सर्विस सेंटर के मुख्य गेट के समीप गुरुवार सुबह बम जैसी संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध वस्तु को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता Raj Sinha भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से मामले की जानकारी ली। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि धनबाद में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है और लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर मामले के खुलासे की मांग की।
वहीं सरायढेला थाना के एसआई अनूप कुमार ने बताया कि बम होने की सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज की जांच में गेट के पास बम जैसी संदिग्ध वस्तु दिखाई दी, जिसे जब्त कर लिया गया है। मौके से बारूद जैसे पाउडर के अंश भी मिले हैं। हालांकि घटना में किसी प्रकार की क्षति या विस्फोट नहीं हुआ है।
पुलिस फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्ध वस्तु की जांच कर उसके वास्तविक स्वरूप का पता लगाने की कोशिश जारी है। एहतियात के तौर पर इलाके में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

About Author

error: Content is protected !!