ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, शराब तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, शराब तस्कर गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ऑपरेशन सतर्क अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 24 कैन बीयर बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा करीब 12 लीटर और अनुमानित कीमत 3,600 रुपये बताई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर मंडल के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पोस्ट एवं सीआईबी की संयुक्त टास्क टीम द्वारा सोमवार को धनबाद स्टेशन पर गुप्त निगरानी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर पहुंची बीकानेर वीकली एक्सप्रेस के सामान्य कोच में चढ़ने के दौरान एक युवक को दो पिट्ठू बैग के साथ संदिग्ध हालत में पकड़ा गया।
तलाशी लेने पर दोनों बैग से कुल 24 कैन बीयर बरामद हुई। पूछताछ के दौरान युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई। बरामद शराब को जब्त कर मामले की जांच की जा रही है।
आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि रेलवे परिसरों में अवैध शराब तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ “ऑपरेशन सतर्क” के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

About Author

error: Content is protected !!