नया मोड़ बस स्टैंड से 47 किलो गांजा बरामद, बिहार भेजने की थी तैयारी

नया मोड़ बस स्टैंड से 47 किलो गांजा बरामद, बिहार भेजने की थी तैयारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बोकारो पुलिस को नशे के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर बीएस सिटी थाना क्षेत्र स्थित नया मोड़ बस स्टैंड में छापेमारी कर पुलिस ने करीब 47 किलो गांजा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि गांजे की खेप बिहार भेजने की तैयारी थी।
पुलिस ने मौके से दो प्लास्टिक के बोरे बरामद किए, जिनमें कुल 47 पैकेट गांजा रखा हुआ था। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 5 से 6 लाख रुपये बताई जा रही है।
मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
डीएसपी सिटी आलोक रंजन ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए गांजे की बड़ी खेप जब्त की गई। उन्होंने कहा कि इस नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

About Author

error: Content is protected !!