धनबाद | रिपोर्ट: बलराम
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद जिले के टुण्डी थाना क्षेत्र अंतर्गत कमारटीह में हुई CSP संचालक से लूट की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
बताया जा रहा है कि यह घटना 13 अप्रैल 2026 की दोपहर करीब 2:50 बजे की है। तीन अज्ञात अपराधी सफेद गमछे से चेहरा ढककर CSP संचालक सुनील मुर्मू की दुकान में घुसे और पिस्टल का भय दिखाकर ₹78,750 नकद लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए टुण्डी थाना में कांड संख्या 28/26 दर्ज कर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। वरीय पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की बारीकी से जांच की।
जांच के दौरान मिले फुटेज के आधार पर पुलिस ने गोविंदपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपहाड़ी निवासी डिग्गू गोप (28 वर्ष) को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और अपने दो अन्य साथियों के नामों का भी खुलासा किया।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने:
घटना में प्रयुक्त ग्लैमर मोटरसाइकिल (JH 10BV 2355)
घटना के समय पहना गया जूता
और ₹1,120 नगद
बरामद किया है।
फिलहाल पुलिस फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का पूर्ण खुलासा कर दिया जाएगा।
👉 इस कार्रवाई की जानकारी डीएसपी मुख्यालय-2 धनबाद, धीरेन्द्र नारायण बांका ने दी।