समाजसेवी गौतम मंडल को मिला सम्मान
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद: गोविंदपुर स्थित नागरिक समिति, धनबाद के स्वर्ण जयंती समारोह सह पत्रिका ‘संकल्प’ के विमोचन कार्यक्रम में समाजसेवी गौतम कुमार मंडल को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
‘ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स’ के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष गौतम मंडल को यह सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, पूर्व विधायक फूलचंद मंडल एवं समिति के पदाधिकारियों—नंदलाल अग्रवाल, शरद दुधानी और अशोक गिरी के हाथों प्रदान किया गया।
गौतम मंडल लंबे समय से मानवता की सेवा में सक्रिय हैं और उनके कार्यों को समाज में विशेष सराहना मिल रही है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व का विषय है और इससे सामाजिक कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और भी मजबूत हुई है। उन्होंने नागरिक समिति, गोविंदपुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस मंच के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य किया जा रहा है।