पलामू को मिले नए एसपी, कपिल चौधरी ने संभाली कमान

पलामू को मिले नए एसपी, कपिल चौधरी ने संभाली कमान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड के पलामू जिले में पुलिस महकमे को नया नेतृत्व मिल गया है। आईपीएस कपिल चौधरी ने जिले के 71वें पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत पदभार संभाल लिया है।

पदभार ग्रहण करते ही नए एसपी कपिल चौधरी ने अपनी प्राथमिकताएं साफ कर दी हैं। उन्होंने कहा कि जिले में बेहतर पुलिसिंग और मजबूत कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी।

“आम जनता की सुरक्षा, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और पुलिस-जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है।”

नए एसपी ने स्पष्ट किया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

साथ ही उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि वे पुलिस का सहयोग करें, ताकि जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे।

About Author

error: Content is protected !!