रामकनाली ओपी की कमान अब आलिशा अग्रवाल के हाथों में
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद: जिले के रामकनाली ओपी में नई तैनाती के तहत आलिशा अग्रवाल को ओपी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वे राजगंज थाना में थाना प्रभारी के पद पर कार्यरत थीं।
राजगंज में अपने कार्यकाल के दौरान आलिशा अग्रवाल ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई प्रभावी कदम उठाए। उनकी कार्यशैली और सख्त प्रशासनिक रवैये की स्थानीय स्तर पर काफी सराहना भी हुई।
अब रामकनाली ओपी की कमान संभालने के बाद क्षेत्र के लोगों को उनसे बेहतर पुलिसिंग, त्वरित कार्रवाई और अपराध पर नियंत्रण की उम्मीद है। माना जा रहा है कि उनकी नियुक्ति से इलाके में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।