निरसा में CISF की बड़ी कार्रवाई: अवैध कोयला ले जा रहे 5 ट्रक जब्त, थाने को सौंपे गए वाहन

निरसा में CISF की बड़ी कार्रवाई: अवैध कोयला ले जा रहे 5 ट्रक जब्त, थाने को सौंपे गए वाहन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद के निरसा में CISF ने अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 ट्रकों को जब्त किया। सभी वाहनों को निरसा थाना को सौंपकर जांच शुरू।

निरसा/धनबाद: धनबाद जिले के निरसा क्षेत्र में अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने बड़ी कार्रवाई की है। CISF की टीम ने कोयले से लदे 5 ट्रकों को जब्त कर निरसा थाना के हवाले कर दिया है।


मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर CISF ने सघन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध स्थिति में गुजर रहे ट्रकों को रोककर तलाशी ली गई।
जांच के दौरान सभी ट्रकों में कोयला लदा पाया गया, लेकिन चालक वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद CISF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को जब्त कर लिया।
जब्त किए गए ट्रकों को आगे की कार्रवाई के लिए निरसा थाना को सौंप दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही ट्रक मालिकों और चालकों से पूछताछ जारी है।

जब्त किए गए ट्रकों के नंबर इस प्रकार हैं —
BR01GP1715, BR06C6598, BR44CA7207, DD01M9446, BR24CD1281

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

About Author

error: Content is protected !!