उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले पेपर सॉल्व करते पकड़े गए अभ्यर्थियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है।

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले पेपर सॉल्व करते पकड़े गए अभ्यर्थियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले पेपर सॉल्व करते पकड़े गए अभ्यर्थियों को आज रांची सिविल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए होटवार जेल भेजने का आदेश दिया।


इस मामले में कुल 159 अभ्यर्थियों (जिनमें 7 महिलाएं शामिल हैं), 5 सेटर और 2 ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह पूरा गिरोह परीक्षा से पहले पेपर लीक कर उसे सॉल्व कराने में जुटा हुआ था।


फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस रैकेट के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

About Author

error: Content is protected !!