गोविंदपुर में जाम से हाहाकार, SSP प्रभात कुमार ने संभाली कमान – रूट डायवर्जन लागू
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद के गोविंदपुर में एलिवेटेड ब्रिज निर्माण के कारण लग रहे भीषण जाम को लेकर अब पुलिस सख्त हो गई है। SSP प्रभात कुमार ने खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कई अहम निर्देश जारी किए।
रंगडीह मोड़ से ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया है।
धनबाद से गोविंदपुर जाने वाले वाहनों को अब रंगडीह रूट से होकर गुजरना होगा।
अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ रोजाना अभियान चलाने का आदेश दिया गया है।
बलियापुर और टुंडी मोड़ पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
SSP ने अधिकारियों को सख्ती से ट्रैफिक नियम लागू कराने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि जाम की समस्या को नियंत्रित किया जा सके।