जाम से परेशान शहर में एक्शन मोड में निगम, हटिया रोड पर अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई

जाम से परेशान शहर में एक्शन मोड में निगम, हटिया रोड पर अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: शहर की ट्रैफिक समस्या को लेकर आखिरकार नगर निगम एक्शन मोड में नजर आया। मंगलवार को हटिया रोड पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, जिसमें हटिया मोड़ से बजरंगबली मंदिर तक सड़क किनारे फैले अवैध कब्जों को साफ किया गया।


प्रशासन की सख्ती का असर यह रहा कि कई दुकानदारों ने कार्रवाई शुरू होते ही खुद ही अपने अस्थायी ढांचे हटाने शुरू कर दिए। वहीं, जहां निर्देशों का पालन नहीं हुआ, वहां निगम की टीम ने सीधे हस्तक्षेप करते हुए अतिक्रमण हटाया।


नगर निगम के अनुसार, इस अभियान से पहले क्षेत्र में लगातार सूचना और माइकिंग कर लोगों को चेताया गया था, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटने पर आखिरकार बुलडोजर चलाना पड़ा।
बताया जा रहा है कि हीरापुर से हटिया तक यह सड़क लंबे समय से जाम का मुख्य कारण बनी हुई थी। रोजाना लोगों को घंटों ट्रैफिक में फंसना पड़ता था, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा था।
अब देखना होगा कि निगम की यह कार्रवाई कितनी स्थायी साबित होती है और क्या शहर को जाम से राहत मिल पाती है।

About Author

error: Content is protected !!