धनबाद रेलवे विवाद पर माफी, अधिकारियों ने सिंह मेंशन पहुंचकर जताया खेद

धनबाद रेलवे विवाद पर माफी, अधिकारियों ने सिंह मेंशन पहुंचकर जताया खेद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद:रेलवे कार्यक्रम को लेकर उपजे विवाद के बाद अब मामला शांत होता नजर आ रहा है। मंगलवार को रेलवे अधिकारी सिंह मेंशन पहुंचे, जहां उन्होंने महापौर संजीव सिंह से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम पर खेद व्यक्त किया।
अधिकारियों ने साफ तौर पर स्वीकार किया कि यह विवाद प्रशासनिक चूक का परिणाम था। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान प्रोटोकॉल और समन्वय में कमी रह गई, जिसके चलते अंतिम समय में लिया गया निर्णय विवाद का कारण बन गया।
रेलवे अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराई जाएगी और जनप्रतिनिधियों के सम्मान के साथ सभी निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा।
वहीं महापौर संजीव सिंह ने इस मुद्दे को सिर्फ व्यक्तिगत नहीं, बल्कि धनबाद की जनता के सम्मान से जुड़ा मामला बताया। उन्होंने अंतिम समय में आमंत्रण रद्द किए जाने को अनुचित करार दिया, हालांकि अधिकारियों द्वारा माफी मांगने को सकारात्मक कदम भी बताया।
गौरतलब है कि नई ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम में महापौर संजीव सिंह और रागिनी सिंह को पहले आमंत्रित किया गया था, लेकिन कार्यक्रम शुरू होने से ठीक पहले उनका आमंत्रण रद्द कर दिया गया था, जिससे विवाद खड़ा हो गया।
हालांकि अब माफी के बाद स्थिति सामान्य होती दिख रही है, लेकिन प्रशासनिक समन्वय और प्रोटोकॉल को लेकर सवाल अब भी बरकरार हैं।

About Author

error: Content is protected !!