रामनवमी उपद्रव पर पुलिस का कड़ा एक्शन, बलियापुर में उपद्रवियों की पैदल परेड

रामनवमी उपद्रव पर पुलिस का कड़ा एक्शन, बलियापुर में उपद्रवियों की पैदल परेड

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


बलियापुर (धनबाद) : रामनवमी के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। उपद्रव में शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान कर लगातार गिरफ्तारी की जा रही है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर स्पष्ट संदेश गया है।


शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को बलियापुर बाजार और भिखराजपुर की सड़कों पर पैदल परेड कराई। कड़ी सुरक्षा के बीच निकाली गई इस परेड को प्रशासन की चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति त्योहार के नाम पर शांति भंग करने की कोशिश न करे।
सूत्रों के अनुसार, कई आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
पुलिस अधिकारियों ने दो टूक कहा है कि धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

त्योहार आपसी भाईचारे और शांति के लिए होते हैं, उपद्रव के लिए नहीं। कानून तोड़ने वालों की जगह सिर्फ जेल है।

About Author

error: Content is protected !!