बेरमो के खेतको में रामनवमी जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, 33 हजार वोल्ट तार की चपेट में आए 7 लोग घायल

बेरमो के खेतको में रामनवमी जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, 33 हजार वोल्ट तार की चपेट में आए 7 लोग घायल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बेरमो/धनबाद : रामनवमी के अवसर पर निकाले जा रहे जुलूस के दौरान बेरमो क्षेत्र के खेतको में एक बड़ा हादसा हो गया। जुलूस के दौरान ऊपर से गुजर रहे 33 हजार वोल्ट के हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आने से करीब सात लोग घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जुलूस आगे बढ़ रहा था तभी अचानक जुलूस में शामिल कुछ लोग हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। फिलहाल घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

About Author

error: Content is protected !!